रायपुर
‘जेम एक्सीलेंस समिट कल
18-Dec-2025 7:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के खरीदारों एवं विक्रेताओं के लिए जेम एक्सीलेंस समिट 2025 कल शुक्रवार 19 दिसंबर को न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाईन्स, रायपुर में आयोजित किया गया है।
समिट में राज्य के विक्रेताओं और सेवा प्रदाताओं के लिए उपलब्ध व्यापक अवसरों पर विशेष प्रकाश डाला जाएगा। हाल ही में गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस द्वारा काशन मनी की समाप्ति और वेंडर असेसमेंट शुल्क में कमी जैसे सुधारों से छोटे उद्यमियों की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ ने अब तक गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस के माध्यम से ?6,408 करोड़ से अधिक मूल्य की वस्तुओं और सेवाओं की खरीद की है। इनमें से लगभग 2,600 करोड़ की खरीद राज्य के सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों से की गई है।
जो समावेशी खरीद के प्रति राज्य की दृढ़ प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे