रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर , 18 दिसंबर। तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पीआरएस काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आधारित प्रणाली लागू कर रहा है।
यह सुविधा 18 दिसंबर से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से प्रारंभ होने 06 ट्रेनो के लिए पीआरएस काउंटरों पर प्रभावी होगी । ओटीपी आधारित इस व्यवस्था के अंतर्गत, तत्काल टिकट बुकिंग के समय यात्री के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे दर्ज करने के पश्चात ही टिकट बुक किया जा सकेगा। इससे फर्जी बुकिंग, बॉट्स के दुरुपयोग एवं अनधिकृत गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित होगा तथा वास्तविक यात्रियों को अधिक लाभ मिलेगा ।
इन ट्रेनों में यह सुविधा लागू की गई-1. 20423 पातालकोट एक्सप्रेस 2. 12853 अमरकंटक एक्सप्रेस 3. 18234 नर्मदा एक्सप्रेसॉ 4. 19344 पंचवेली एक्सप्रेस, 18241 दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस, 6. 18242 अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस। रेलवे प्रशासन ने सभी मंडलों को निर्देशित किया गया है, कि इस नई व्यवस्था की तैयारी सुनिश्चित करें, ताकि पीआरएस काउंटरों से तत्काल टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।