रायपुर

भूपेश के पहनावे पर जब अजय ने चुटकी ली....
16-Dec-2025 8:12 PM
भूपेश के पहनावे पर जब अजय ने चुटकी ली....

रायपुर, 16 दिसंबर। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में तीसरे दिन की कार्यवाही ठंड बढऩे से नेताओं के पहनावे को लेकर चुटकी से शुरू हुई। आसंदी पर स्पीकर रमन सिंह के पहुंचते ही भाजपा के अजय चंद्राकर ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पहनावे की ओर अध्यक्ष और सदन का ध्यानाकृष्ठ कराया। अजय ने कहा माननीय अध्यक्ष महोदय आज भूपेश बघेल जी को आज जरूरत से ज्यादा ठंड लग रही लगता है। ऐसे ड्रेस में तो मुख्यमंत्री थे तब नहीं दिखते थे। बघेल ने कहा ज्यादा ठंड लगने पर पहन लेता हूं।इस पर अजय ने  छत्तीसगढ़ी में कहा- ज्यादा जड़ागे हस कुछ मामला हे अइसे लगथे।


अन्य पोस्ट