रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 दिसंबर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप की प्रथम दो दिवसीय जिला गैदरिंग का आयोजन किया गया। यह आयोजन 13 दिसंबर को रेलवे प्राइमरी स्कूल, बुधवारी बाजार में कैंप फायर से प्रारंभ हुआ। कैंप फायर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति, यातायात नियमों के पालन तथा स्वच्छता जैसे सामाजिक विषयों पर प्रभावी जागरूकता संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी आदित्य कुमार तथा विशिष्ट अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक के. श्रीनिवास सहित वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता के के भारद्वाज, मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन, सहायक सचिव आरआरबी यू.एस. राव, वी.वी. शास्त्री (कोऑर्डिनेटर, रायपुर मंडल) एवं भारत स्काउट एंड गाइड की जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती सुजाता उपस्थित रहे।
फैलोशिप कोऑर्डिनेटर कृष्ण कुमार ने बताया कि यह गैदरिंग पहली बार आयोजित की गई है, जो रेल कर्मचारियों को सामाजिक सेवा से जोडऩे की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मुख्य अतिथि आदित्य कुमार ने इसे सेवा-सद्भाव और सामाजिक उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने वाला बताते हुए भविष्य में जोनल स्तर पर गैदरिंग आयोजित करने की बात कही। विद्यालय के प्राचार्य अश्विन ने आभार व्यक्त किया।


