रायपुर

अजय-नेताम के बीच सवाल जवाब, विपक्ष बोला कुर्सी बदल लीजिए
15-Dec-2025 8:11 PM
अजय-नेताम के बीच सवाल जवाब, विपक्ष बोला कुर्सी बदल लीजिए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 दिसंबर। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की वित्तीय एवं भौतिक स्थिति को लेकर  अजाक मंत्री  रामविचार नेताम को घेरा। प्रश्न के अंतिम समय होने की वजह से पूरी चर्चा नहीं हो पाई।

सवाल किया। अजय ने पूछा कि प्रदेश में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कब से संचालित है? इसके उद्देश्य क्या है? कितने चरण पूर्ण हो चुके हैं तथा वर्तमान में कौन सा चरण संचालित है? इसके अंतर्गत राज्य के कितने ग्रामों को शामिल किया गया, जिलेवार जानकारी मांगी।

विधायक अजय चंद्राकर ने पूरक प्रश्न में पूछा कि सीओसी की स्थापना सिकलसेल के लिए 60 लाख दिया। इसके लिए 7.80 करोड़ की योजना प्रस्तावित है। सिकलसेल एनिमिया के लिए दो करोड़ दिया है। क्या दोनों ही एक ही मद की राशि है। उन्होंने पिछले 3 वर्ष में खर्च की गई राशि की भी जानकारी मांगी। मंत्री नेताम  ने कहा कि एम्स को एजेंसी बनाया गया है। राशि उन्हें दी गई है ?एम्स के माध्यम से काम चल रहा है। प्रगति की जानकारी लेकर दे देंगे।इसी बीच विधायक चंद्राकर ने  ड्रिप स्प्रींक्लर की जानकारी दे दीजिए। मंत्री जवाब देते ,चंद्राकर ने कहा कि आपको जानकारी ही नहीं दी गई है।विभाग के ऐसे लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई करेंगे क्या। उनका इतना कहना था कि विपक्ष की ओर से प्रतिक्रिया आई। आप लोग अपनी कुर्सी बदल लीजिए। फिर आवाज आई, यह सब कुर्सी की ही तो लड़ाई है। इसी दौरान प्रश्नकाल समाप्त हो गया।

इससे पहले अजय चंद्राकर ने सवाल पर जवाब देने से पहले मंत्री नेताम ने आसंदी की ओर देखते हुए कहा कि इनकी ख्याति तो दूर-दूर तक फैलते रहती है, इनको भला कौन नहीं जानता।  इस पर चंद्राकर ने कहा कि मुझे पता है सीनियर विधायक हैं मंत्री जी, सवालों का सीधा जवाब देने के बजाय घूमाते जा रहे हैं।


अन्य पोस्ट