रायपुर
49 हजार के गांजा के साथ एक गिरफ्तार
15-Dec-2025 8:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 दिसंबर। अभनपुर पुलिस ने गांजा बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गोतियारडीह उपरपारा जाने का मार्ग डबरी के पास में एक सफेद रंग के कैरी बैग में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखा है। और उसे बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिए और स्थान को चिहांकित कर मौकेपर पहुंचे, तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम घनश्याम पहाड़ी बताया। उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर 990 ग्राम गांजा रखा हुआ था। जिसकी कुल कीमत 49 हजार रूपए बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ धारा 20बी का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे