रायपुर

मुक्कड़ बने खाली प्लाटों में सफाई कराया निगम ने
15-Dec-2025 7:55 PM
 मुक्कड़ बने खाली प्लाटों में सफाई कराया निगम ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 दिसंबर। निगम ने जन सामान्य से मिली जानकारी पर मुक्कड़ बने खाली प्लाटों में सफाई कराया। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणीग्रही ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल स्थल निरीक्षण कर आवश्यक सफाई कार्य कराने हेतु निर्देशित किया था। इस पर  जोन अमले ने  जेसीबी  एवं सफाई टीम के माध्यम से खुले में पड़े कचरे का उठा स्थल को साफ-सुथरा किया । साथ ही भविष्य में इस प्रकार की समस्या की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए खाली प्लॉटों एवं मुक्कड़ों को चिन्हांकित कर नियमित निगरानी रखने, कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने एवं नियमित कचरा उठाव सुनिश्चित करने  निर्देशित किया ।


अन्य पोस्ट