रायपुर

स्टेनो संवर्ग में पदोन्नति के 9 पद अधिसूचित
13-Dec-2025 7:36 PM
स्टेनो संवर्ग में पदोन्नति के 9 पद अधिसूचित

रायपुर, 13 दिसंबर। सामान्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा भर्ती नियम में किए गए संशोधन की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके मुताबिक स्टेनो संवर्ग में पदोन्नति के 9 पद दिए गए हैं ? इनमें 3 प्रधान स्टाफ आफिसर और 6 वरिष्ठ स्टाफ अफसर के पद होंगे। इन्हें समय समय मुख्य सचिव द्वारा नामांकित किए जाएंगे। इस संवर्ग के पद कम होने से सचिवालय सेवा संवर्ग में 6 पद बढ़ेंगे। इनमें से 2 पद अपर सचिव और 4 पद संयुक्त सचिव के लिए होंगे।


अन्य पोस्ट