रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 दिसंबर। दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 तारीख को होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली में शिरकत करने प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को रवाना हुए। प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेता पूर्व सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, और कई विधायक दिल्ली रवाना होने वाले हैं।
इधर,रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार शंकर मेनन, और रायपुर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे के नेतृत्व में शुक्रवार रायपुर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ट्रेन मार्ग से दिल्ली रवाना हुए। यह दल महारैली में छत्तीसगढ़ की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण संकल्पबद्ध है। मेनन और बंजारे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह रैली न केवल चुनावी अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएगी, बल्कि देश भर से आने वाले लाखों साथियों के साथ मिलकर सत्ता के दुरुपयोग को उजागर करेगी। रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन ने हाल ही में बैठक में सभी ब्लॉक अध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठ अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं को अधिकतम संख्या में भागीदारी का अपील किया था।
जिलाध्यक्ष द्वय ने स्पष्ट किया कि यह महारैली पार्टी के संगठनात्मक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें छत्तीसगढ़ से हजारों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ता 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे के साथ दिल्ली पहुंचकर राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का संकल्प दोहराएंगे। दिल्ली रवाना होने वाले प्रमुख कांग्रेस नेता रायपुर शहर ग्रामीण जिलाध्यक्ष द्वय श्रीकुमार शंकर मेनन राजेन्द्र पप्पू बंजारे शिव सिंह ठाकुर सतनाम सिंह पनाग देवेंद्र यादव रितेश त्रिपाठी, हीरेन्द्र देवांगन उत्तम साहू मनोज राय , डॉ अनु साहू , अमितेश भारद्वाज आकाशदीप शर्मा ,ब्रह्मा सोनकर पूर्व पार्षद अनवर हुसैन, नंदकुमार पटेल, भूमिका ध्रुव, गौरव मिश्रा लक्ष्मन सेन, अनिल वर्मा ईश्वर चक्रधारी विक्की ठाकुर सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ट्रेन मार्ग से दिल्ली रवाना हुए।


