रायपुर

सेन समाज की नई कार्यकारिणी
11-Dec-2025 7:23 PM
सेन समाज की नई कार्यकारिणी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 दिसंबर। छत्तीसगढ़ सर्व सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत राम सेन  के दिशा निर्देश पर रायपुर जिला के अंतर्गत आने वाले अभनपुर परिक्षेत्र के इकाई पी जामगांव में सर्व सेन समाज की  बैठक आहूत की गई। इसमें जिला अध्यक्ष डॉ मनोज ठाकुर ने सर्वसम्मति से गोपी राम सेन को अध्यक्ष एवं सियाराम सेन को सचिव की नियुक्ति की गई, उपाध्यक्ष घासीया राम सेन, कोषाध्यक्ष लखन लाल सेन, सह सचिव घनश्याम सेन ,वरिष्ठ सलाहकार उदय राम सेन एवं विनोद सेन ,को नियुक्त किया गया। रायपुर जिला के संरक्षक नारायण प्रसाद सेन एवं राजू श्रीवास ने संयुक्त रूप से सभी पदाधिकारी को शपथ दिलाई। बैठक में इकाई परिक्षेत्र के राधेश्याम सेन ,उदय राम ,सेन घनश्याम सेन ,मनोज सेन भागवत सेन, नंदू राम, मन्नू सेन, जयराम, संतोष, झुमुक सेन , गुहा राम,गणेश सेन, खगेश सेन ,बिहारी लाल ,गजानन, शोभाराम रमेश सेन, पुरुषोत्तम सेन ,विनोद सेन, अर्जुन धनुराम, राजू सेन ,नकुल सेन उपस्थित रहे।  इनका  पदाधिकारियों का  गुलाल तिलक लगा कर स्वागत किया।


अन्य पोस्ट