रायपुर

सिलतरा के अरविंद इंडस्ट्रीज में आग, 5 दमकल गाडिय़ों ने काबू पाया
10-Dec-2025 5:49 PM
 सिलतरा के अरविंद इंडस्ट्रीज में आग, 5 दमकल गाडिय़ों ने काबू पाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 दिसंबर। सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फोम (गद्दा) फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई है। औद्योगिक क्षेत्र के फेज 2 स्थित अरविंद इंडस्ट्रीज में यह आगजनी हुई। इसमें फैक्ट्री का कच्चा माल और मशीनें जल गई है। यह आग आधी रात बाद लगने की खबर है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की 5 गाडिय़ाँ मौके पर पहुँच कर  आग बुझाने का प्रयास जारी है।फैक्ट्री से उठता घना धुआँ दूर तक दिखाई देता रहा।

अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। वहीं  आग लगने का कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है।बताया गया है कि इस फैक्ट्री में 14 वर्ष बाद दूसरी बार आग लगी है। इससे पहले पिछले सप्ताह गोगांव स्थित एक अन्य फोम फैक्ट्री में आगजनी हुई थी।

मौके पर मौजूद दमकल पुलिस कर्मियों का कहना था कि दिसंबर जनवरी आते ही फैक्ट्रियों में आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं।ये महीने प्लांट मशीनरी, फर्नीचर पिक्चर्स के बीमा रिनीवल का समय होते हैं।


अन्य पोस्ट