रायपुर
चावल बेचने, नल से पानी भरने और पुराने विवादों को लेकर मारपीट
10-Dec-2025 5:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 दिसंबर। मंगलवार को पुलिस ने चावल बेचने ,नल से पानी भरने और पुराने विवादों को लेकर मारपीट के मामले दर्ज किए गए हैं।
आरंग पुलिस के अनुसार देवरी में संतोष साहू और दो साथियों ने मंगलवार दोपहर चावल बेचने की बात पर भोलेश्वर साहू 50 के साथ गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दे मारपीट की। भोलेश्वर ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
इधर टिकरापारा के नंदी चौक के पास युवती नम्रता फुलझरे कल शाम नल से पानी भर रही थी। इस दौरान गोविंद फुलझरे, ऋषभ, बसंत ने विवाद कर गाली-गलौच मारपीट भी की। सड्डू निवासी कन्हैया बैरागी ने पुराने विवाद पर विक्रम बैरागी के साथ मारपीट की। उधर नेवरा के बीएनपी स्कूल के पास राहुल निषाद ने देवकुमार के साथ गाली-गलौच हाथापाई की। पुलिस ने सभी मामले धारा 296,115-2,351-2,3-5 के तहत दर्ज कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे