रायपुर
इडली सेंटर-भोजनालय, 3 पान-फल दुकानों पर कुल 5700 का जुर्माना
10-Dec-2025 5:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 दिसंबर। सुन्दरनगर वार्ड 41 में दक्षिण इडली और कामाख्या भोजनालय संचालक दुकानों की गन्दगी नाले में बहाते रहे हैं। इस शिकायत पर जोन 5 की टीम ने कार्रवाई की। जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू, प्रेम मानिकपुरी ने कामाख्या भोजनालय पर 2000 रूपए दक्षिण इडली सेंटर पर 1000 रूपए, 3 पान दुकानों पर 1500 रूपए और फल ठेला दुकानों पर 1200 रूपए कुल 5700 रूपए का जुर्माना वसूलकर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी ।
फाफाडीह चौक से सुभाष नगर चौक तक
इसी तरह से जोन 2 अंतर्गत फाफाडीह चौक से सुभाष नगर चौक तक दुकानों के बाहर रखे गए सामानों पर कार्यवाही की गयी।सम्बंधित दुकानदारों पर सामान दुकान से बाहर रखने पर 17200 रूपये की चालानी कार्यवाही की और 5 ठेलों सहित अन्य सामानों की जप्ती की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे