रायपुर

प्रमिति वाहन से राजधानी की हवा शुद्ध करेगा निगम
10-Dec-2025 5:44 PM
प्रमिति वाहन से राजधानी की हवा शुद्ध करेगा निगम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 दिसंबर। राजधानी शहर  की वायु गुणवत्ता में सुधार के दावे  के साथ महापौर मीनल चौबे ,सभापति सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त विश्वदीप, एमआईसी सदस्यों सहित  दो वाटर मिस्ट व्हीकल शुरू किया।

आईआईटी खडग़पुर द्वारा विकसित और परिक्षित अभिनव तकनीक प्रमिति को  निगम ने आधिकारिक रूप से अपनाया है।  महापौर श्रीमती  चौबे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजधानी शहर रायपुर में जहां पर आमजनों की आवाजाही अधिक होती है, उन स्थानों पर वाटर मिस्ट व्हीकल प्राथमिकता के साथ चलवायी जाये।

छत्तीसगढ़ पर्यावरण एवं संरक्षण बोर्ड और आईआईटी खडग़पुर के बीच राज्य में वायु प्रदूषण कम करने हेतु एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया था। इस समझौते के अंतर्गत निगम क्षेत्र में वायु प्रदूषण के कारकों पर विस्तृत अध्ययन किया। अध्ययन में यह तथ्य सामने आया कि शहर के कुल वायु प्रदूषण का लगभग 30 प्रतिशत केवल सडक़ की धूल से उत्पन्न होता है। इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए संस्थान ने प्रमुख यातायात चौराहों पर वॉटर मिस्ट/फॉगिंग सिस्टम लगाने, निर्माण स्थलों को ढकने तथा उपलब्ध स्थानों पर वृक्षारोपण करने जैसे उपाय सुझाए गए थे। इसी दिशा में तैयार की गयी कार्ययोजना (एक्शन प्लान) के अनुसार वॉटर मिस्ट व्हीकल क्रय किया गया। ताकि धूल कणों को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सके द्य यह तकनीक सामान्य वॉटर कैनन की तरह केवल पानी नहीं छिडक़ती, बल्कि अल्ट्रा-फाइन माइक्रो ड्रॉपलेट्स उत्पन्न करती है जो हवा में मौजूद पीएम10, पीएम2.5 और पीएम1 कणों के साथ बंधकर उन्हें तुरंत नीचे बैठा देती है।

आईआईटी खडग़पुर द्वारा प्रमाणित परिणाम -

दिल्ली की 1.6 किलोमीटर लंबी व्यस्त सडक़ पर इस तकनीक के फील्ड-टेस्ट आईआईटी खडग़पुर की निगरानी में किए गए, जिसके परिणाम अत्यंत प्रभावी और उत्साहजनक रहे—

पीएम10 में 23 प्रतिशत की कमी

पीएम2.5 में 59प्रतिशत की कमी

पीएम1 में 70प्रतिशत की कमी (सबसे अधिक सुधार)

विशेष रूप से पीएम1 जैसे अति सूक्ष्म कणों में 70त्न तक की गिरावट दर्ज की गई, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये कण फेफड़ों तक गहराई में प्रवेश करते हैं। ये परिणाम सिद्ध करते हैं कि हाई-प्रेशर माइक्रो मिस्टिंग केवल दृश्य प्रभाव नहीं, बल्कि वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित, त्वरित और प्रभावी तकनीक है।


अन्य पोस्ट