रायपुर
रायपुर, 10 दिसंबर। दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने आज आज केन्द्रीय उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से छत्तीसगढ़ प्रदेषवासियों को हवाईयात्रा में हो रही कठिनाईयों तथा नई सुविधाओं के विस्तार को लेकर नई दिल्ली में मुलाकात कर पत्र सौंपा। सोनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश से संचालित हवाईयात्रा की सुविधा में प्रदेशवासियों को केवल इंडिगो पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है, प्रदेश में संचालित फ्लाईट में इंडिगो का संचालन लगभग 95 प्रतिशत है और वर्तमान में इंडिगो की फलाईट अत्यधिक मात्रा में रद्द हो रही है, जिसकी वजह छत्तीसगढ़ से अन्य प्रदेशों एवं अन्य देशों में जाने में अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिस्पर्धा नहीं होने के कारण इंडिगो के फ्लाईट फेयर आसमान छू रहें हैं, प्रदेश में एयर इंडिया की केवल 2 फलाईट दिल्ली के लिए संचालित है। छत्तीसगढ़ से लगभग दिल्ली के लिए 8, मुंबई 3, कलकत्ता 3, इंदौर 2, भोपाल 1, बैंगलोर 2, गोवा 2, अहदाबाद 1, चेन्नई 1, पुणे 1, एवं हैदराबाद के लिए 3 फ्लाईट संचालित हो रही हैं, जो प्रतिदिन फुल रहती हैं और यदि फ्लााईट रद्द होती है, तो यात्री के पास अन्य दूसरा कोई विकल्प नहीं होता।
अत: छत्तीसगढ़ प्रदेश में एयर इंडिया, अताषा, स्पाईस जेट इत्यादि की अन्य फ्लाईट का संचालन होना अत्यंत आवश्यक है ताकि फ्लाईट फेयर की प्रतिस्पर्धा/विकल्प होने से फेयर भी निश्चित रूप से कम होंगे। एक राज्य एक ही हवाई कंपनी पर निर्भर रहेगा तो भविष्य में पुन: इसी तरह बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने समक्ष भेंट कर आग्रह किया है कि इंडिगो के अलावा अन्य विमानसेवा प्रदान करने वाली कंपनियों को रायपुर से जोड़ा जाए।