रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 दिसंबर। लालपुर गांव के लोगो का भूमाफियाओं का विरोध में प्रदर्शन किया। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। वे इलाके में जमीन की बंदरबाट और भू माफियाओं की सक्रियता का विरोध कर रहे हैं। सभी लोग राजेंद्र नगर थाने का घेराव किया। इनके हाथों में तालाब बेचने नहीं देंगे लिखे पोस्टर थे। बताया गया है कि भूमाफिया, लालपुर तालाब और मंदिर की जमीन पर नजरें गड़ाए हुए हैं। और रोजाना इनकी आमदरफ्त होती है। मोहल्ले वालों का कहना है कि वे कब्जा होने नहीं देंगे। इनके समर्थन में कांग्रेस नेता पंकज शर्मा और शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन एवं अन्य भी धरने में शामिल हुए। इसके बाद सभी कलेक्टोरेट पहुंचकर इस पर रोक लगाने जिला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीण फर्जी रजिस्ट्री का आरोप लगा रहे। उनका कहना है कि 1925-2000 तक मिसल रिकॉर्ड में तालाब के रूप में दर्ज है।2001-02 में क़ृषि भूमि में तब्दील किया गया।
22 अलग-अलग टुकड़ों में फर्जी तरीके से बेचने का आरोप लगाया गया।
गांव की बुजुर्ग महिलाओं का कहना है कि उन्होंने इस तालाब को अपने बचपन से देखा है, और पूर्वजों के जमाने से इस तालाब में निस्तारी से लेकर, देवता पूजा, मृत्यु संस्कार जैसी परंपरा सालों से निभाई जा रही है, वे इस तालाब को पाटने नहीं देंगी। लालपुर के शीतला तालाब का इतिहास 95 साल पुराना है। लोग बताते हैं कि 1925 से साल 2000 तक मिसल रिकॉर्ड में ये तालाब के रूप में ही दर्ज था, लेकिन 2002-03 में बदलकर कृषि भूमि कर दिया गया, इसकी जानकारी उन्हें तब लगी जब तालाब पाटने के लिए 2023 में कुछ बिल्डर्स के भेजे मजदूर पहुंचे, तब उन्हें ये भी पता चला कि तालाब बिक चुका है, जिसके 7 टुकड़े किए गए हैं, जिनमें से 6 की रजिस्ट्री हो चुकी है। गांववालों के विरोध के बाद तालाब पाटने का काम रुका, लेकिन एक हफ्ते पहले फिर तालाब को पाटने की कोशिश हुई जिसके बाद ग्रामीण लामबंद हुए, हर घर से एक व्यक्ति ने आंदोलन में हिस्सा लिया। स्टे हटाने के समर्थन में पूर्व पार्षद का प्रशासन के नाम लेटर दिखाते हुए ग्रामीण कहते हैं कि पूर्व पार्षद ने उनके फर्जी हस्ताक्षर करवाकर प्रशासन को गुमराह किया। वहीं इनमें से 15 लोगों के दल ने रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई, उन्हें भरोसा मिला है कि मामले में छानबीन की जाएगी। हालांकि राजधानी में तालाबों को बेचने और पाटने का ये कोई पहला मामला नहीं है, जिस पर राजनीति हावी न हो। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी ग्रामीणों के आंदोलन में शामिल हुए।