रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 दिसंबर। डीएसपी ब्लैक के नाम से हाल ही में ब्लैकमेलिंग का एक मामला रायपुर, छत्तीसगढ़ से सामने आया है, जिसमें एक महिला डीएसपी (कल्पना वर्मा) पर एक स्थानीय व्यापारी को प्यार के जाल में फंसाकर (लव-ट्रैप) करोड़ों रुपये ऐंठने का आरोप लगा है।
आरोप है कि एक होटल व्यवसायी, दीपक टंडन ने, महिला डीएसपी कल्पना वर्मा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर और अंतरंग तस्वीरें/वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे 2.5 करोड़ रुपये से अधिक की उगाही की है।
पीडि़त व्यापारी ने रायपुर के एक थाने में शिकायत दर्ज कराई है और अपने दावों के समर्थन में पुलिस को व्हाट्सएप चैट्स, बैंक ट्रांजेक्शन रसीदें और अन्य सबूत सौंपे हैं।
डीएसपी कल्पना वर्मा ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें ले ली हैं और मामले की जांच कर रही है, हालांकि अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। यह मामला फिलहाल जांच के दायरे में है।
कारोबारी दीपक टंडन के मुताबिक डीएसपी कल्पना वर्मा से उसकी मुलाकात साल 2021 में हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच रिश्ते गहरे होते गए. दीपक का आरोप है कि इस रिश्ते के दौरान डीएसपी लगातार पैसों की मांग करती रहीं। धीरे-धीरे करके उन्होंने दो करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम डीएसपी को दी। दीपक का आरोप है कि उन्होंने डीएसपी को 12 लाख रुपये की हीरे की अंगूठी, 5 लाख रुपये की सोने की चेन और टॉप्स, और 1 लाख रुपये का ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। इसके अलावा, डीएसपी ने उनसे एक इनोवा क्रिस्टा कार भी ली। कारोबारी का कहना है कि डीएसपी की डिमांड यहीं नहीं रुकी। डीएसपी ने अपने भाई के नाम पर रायपुर के वीआईपी रोड पर स्थित उसके एक होटल को भी करवा लिया। बाद में 30 लाख रुपये खर्च करके उसे अपने नाम करवा लिया।