रायपुर

छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग
10-Dec-2025 5:36 PM
छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 दिसंबर। छत्तीसगढ एथलेटिक्स एसोसिएशन संयुक्त सचिव जी. रवि राजा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 7 दिसंबर को एसोसिएशन की विशेष आमसभा  अध्यक्ष  जी. एस. बामरा की  उपस्थिति में हुई। इसमें  एसोसिएशन के जिलों  के पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित हुए। इसमें  अमरनाथ सिंह के द्वारा छत्तीसगढ़ एथलीटेल एसोसिएशन के  नियम का पालन नहीं करना, दुर्ग जिले में अस्मिता लीग  न्याया संस्था को आयोजन की अनुमति न देकर दुर्ग जिले में जिनकी मान्यता: छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन से नहीं है उनको दिया गया।

रवि ने बताया कि छत्तीसगढ एथलेटिक्स एसोसिएशन के खाते से बिना कार्यकारिणी के अनुमति के लगभग 25 लाख रूपये स्वयं  एवं अपने परिचितों के खाते में ट्रांसफर किया। छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन के नियमावली के अनुसार किसी भी जिले को मान्यता प्रदान नहीं की एवं जिलों के मान्यता संबंध में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया को गलत जानकारी देने, दूसरे राज्य के बच्चों को छत्तीसगढ़ का खिलाड़ी बता कर खिलाने के संबंध में चर्चा की गई।

जी. रवि राजा ने यह भी बताया कि अमरनाथ सिंह के द्वारा साधारण सभा कराया गया जिसमें जो लोग संस्था के सदस्य नहीं है उन्हें अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष बनाया। बैठक के आयोजन में 7 म?ई 25 के सहायक पंजीयक के आदेश का पालन नहीं किया। उक्त सभी मु?द्दों पर चर्चा की गई।डा  मेजर सिंह के के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी भंगकर दी गई।

 एसोसिएशन को सुचारू रूप से चलाने  सात सदस्यों की एडहाक  कमेटी का गठन किया गया। इनमें परविन्दर सिंह दुर्ग,  सौरभ लुनिया बालोद,  गौतम गोलछा नारायणपुर, जमपाल सिंह घालीवाल रायपुर, श्रीमती रितिका यादव धमतरी,  अभिषेक कुजूर जशपुर एवं  रवि राजा  सदस्य बनाया गया। इनके नेतृत्व में तीन महीने के भीतर छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियम के अनुसार चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।


अन्य पोस्ट