रायपुर
राजवाड़े को देखने अस्पताल गए सीएम
09-Dec-2025 9:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 दिसंबर। पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े की तबियत खराब है। उनका सड्डु के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएम विष्णु देव साय आज पूर्व मंत्री राजवाड़े को देखने अस्पताल गए, और उनका हालचाल जाना।
सीएम साय के साथ ही पूर्व स्पीकर प्रेमप्रकाश पाण्डेय भी थे। बैकुंठपुर के विधायक पूर्व मंत्री राजवाड़े की तबियत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी। अब उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
सीएम ने चिकित्सकों से भी बातचीत की। करीब आधे घंटे वहां रूकने के बाद साय, वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रताप सिंह के निवास भी गए, और उनसे अलग अलग विषयों पर चर्चा की।
सीएम साय, साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को देखने एम्स भी जाने वाले हैं। ज्ञानपीठ से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल भी बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


