रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 दिसंबर। समाज गौरव विकास समिति द्वारा प्रदेश के वरिष्ठ रंगकर्मी- कलमकार विजय मिश्रा अमित को बहुप्रतिष्ठित सामाजिक समरसता सम्मान से विभूषित किया गया। सिविल लाइन रायपुर स्थित वृंदावन सभागार में आयोजित सामाजिक प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने उन्हें साल श्रीफल, सम्मान पत्र देकर अलंकृत किया।
कार्यक्रम का संचालन ठेठ छत्तीसगढ़ी में करते हुए ऋतुराज साहू ने विभूषित विजय मिश्रा की कला साहित्य यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया हिंदी लोक- रंगमंचों पर वे पिछले पांच दशक से सतत सक्रिय हैं। हिमाचल प्रदेश की राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंच में बलराज साहनी अवार्ड से विजय मिश्रा अलंकृत हैं। कार्यक्रम के अंत में डॉ सुखदेव ने आभार प्रदर्शन किया।
इसी तरह से धनंजय राठौर को सामाजिक समरसता सम्मान से अलंकृत किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, विशिष्ट अतिथि नोहर राम साहू (सेवानिवृत अपर कलेक्टर रायपुर) रहे। कार्यक्रम के संयोजक व समिति अध्यक्ष डॉ. सुखदेव राम साहू सरस रहे।
जनसंपर्क विभाग में संयुक्त संचालक के रूप में कार्यरत राठौर को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक दक्षता, जनसंचार क्षेत्र में प्रभावी नेतृत्व और राज्य-राष्ट्रीय स्तर पर किए गए उल्लेखनीय कार्यों के साथ ही साथ राज्य-राष्ट्रीय ओर अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों में रिसोर्स पर्सन के रूप में दिए योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।


