रायपुर

अपने ही पति को पेट्रोल के हवाले किया, मौत
08-Dec-2025 6:27 PM
अपने ही पति को पेट्रोल के हवाले किया, मौत

22 साल पहले हुई थी शादी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8  दिसम्बर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके में घरेलू विवाद को लेकर पत्नी ने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इलाज के दौरान पति अरुण पटवा की अस्पताल में मौत हो गई। घटना कल रात की बताई जा रही है। डीडी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

सूत्रों के मुताबिक, दुर्ग की रहने वाली महिला का डीडी नगर निवासी अरूण पटवा के साथ 22 से पहले विवाह हुआ था। उसकी कोई संतान नहीं थी। परिजनों का कहना है, कि पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसकी शिकायत पहले भी थाने में की गई थी। जिसके बाद दोनों के बीच सुलाह भी हुआ था। कल रात पति-पत्नी रिस्तेदार के यहां शादी कार्यक्रम में गए थे। जहां से देर रात घर आने के बाद उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद अरूण घर आकर सो गया। इसी दौरान उसकी पत्नी ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। और दरवाजा बंद कर घर के बाहर चली गई। इस आग जनी में अरूण पटवा बुरी तरह घायल हो गया। उसका शरीर 70 फीसदी जल गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने महिला पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद मृतक अरुण पटवा के परिजन थाने पहुंच गए हैं और पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है।


अन्य पोस्ट