रायपुर

पुण्यतिथि पर डॉ. अंबेडकर को नमन
06-Dec-2025 6:26 PM
पुण्यतिथि पर डॉ. अंबेडकर को नमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 दिसंबर। राज्यपाल रमेन डेका ने संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने लोकभवन में डॉ. अंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज के वंचित एवं कमजोर तबके के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर राज्यपाल के  सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी डॉ अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बाबा साहब एक बहुआयामी प्रतिभा, विलक्षण बुद्धिमत्ता और अडिग संकल्प के धनी महानायक थे, जिन्होंने भारत की लोकतांत्रिक संरचना को नवीन दिशा दी।

डॉ अम्बेडकर को सादर नमन

रायपुर, 6 दिसंबर। आज संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ बी. आर. अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा स्थल के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी,  निगम संस्कृति विभाग  अध्यक्ष अमर गिदवानी,  पूर्व पार्षद श्री सुनील वान्द्रे,  प्रकाश रामटेके, सामाजिक कार्यकर्त्ता  भोजराज गौरखेड़े,  अनूप खेलकर, श रतन डोंगरे सहित भारतीय बौद्ध महासभा जिला रायपुर के पदाधिकारियों ने डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।


अन्य पोस्ट