रायपुर

आरएलएम में इस्तीफे, नवीन बोले-विरोधियों पर कार्रवाई कर रहे उपेन्द्र
28-Nov-2025 7:32 PM
आरएलएम में इस्तीफे, नवीन बोले-विरोधियों पर कार्रवाई कर रहे उपेन्द्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 नवंबर। बिहार के मंत्री और छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी नितिन नवीन ने बिहार एनडीए के दल आरएलएम से कई नेताओं के इस्तीफे पर कहा, उपेंद्र कुशवाहा ने चुनाव के दौरान उनकी पार्टी के जिन लोगों ने पार्टी के समर्थन में काम नहीं किया। पार्टी के विरोध में काम किया था। उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

बिहार चुनाव में जीत के बाद  नबीन दो दिन के दौरे पर शुक्रवार सुबह  रायपुर पहुंचे। विमानतल पर उनके स्वागत के लिए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री केदार कश्यप के साथ पदाधिकारी, निगम मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद वे सीएम विष्णु देव साय से मिले। वहां से ठाकरे परिसर पहुंचने पर महिला मोर्चा ने फूलों और बाजे गाजे के साथ स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा के दौरान नितिन नबीन ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ भाषा दिवस है, छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई देता हूं. बीजेपी के सभी कार्यकर्ता, जिन्होंने बिहार चुनाव में योगदान दिया उनका भी अभिनंदन है। इस जीत का श्रेय भाजपा के कार्यकर्ताओं को जाता है।

डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस पर

डीजीपी-आईजी कॉन्फे्रंस को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि छत्तीसगढ़  इतनी बड़ी बैठक को होस्ट कर रहा है।यह सब दिखाता है कि पूर्व पीएम अटल वाजपेयी ने जो छत्तीसगढ़ के निर्माण में काम किया और उसके विकास के लिए अब पीएम मोदी काम कर रहे हैं।हमने पहले ही कहा था कि हमने ही बनाया है हम ही संवारेंगे। तो हम संवारने का काम हम कर रहे हैं। नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई पर नबीन ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री और पीएम मोदी का जो संकल्प है, उस पर काम चल रहा है।

कांग्रेस पार्टी में विवाद की स्थिति के सवाल पर नितिन नबीन बोले कि जिस पार्टी का नेतृत्व ठीक ना हो और जो पार्टी नेतृत्व विहीन हो, उस पार्टी में सिर फुटव्वल जैसी स्थिति बनती ही है। कर्नाटक में राहुल गांधी के कारण ही तो मुख्यमंत्री को बौना दिखाने में लगे हुए हैं। इस तरीके का खेल छत्तीसगढ़ में भी चलता है। यहां भी एक दो लोग है?


अन्य पोस्ट