रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 नवंबर। छत्तीसगढ़ी राजभाषा आयोग आज राजभाषा दिवस मना रहा है। इस मौके पर सर्वैश्वर दास सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और अन्य राजनेता थे। कार्यक्रम 11 बजे शुरू होना था। आमंत्रित छत्तीसगढ़ी लेखक साहित्यकार कवि पहुंच चुके थे। कुछ अतिथि भी पहुंच गए थे। वे भी सभागार के बाहर एक प्रमुख अतिथि का इंतजार में भीतर नहीं जा रहे थे। अंत तक प्रमुख अथिति पहुंचे ही नहीं।
करीब डेढ़ घंटे तक साहित्यकार, कवियों ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देना शुरू कर दिया। और जब प्रमुख अतिथि नहीं आए तो मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर कुछ किताबों और कविता संग्रह का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, मनोज शर्मा, संचालक संस्कृति विवेक आचार्य, विकास निगम के अध्यक्ष मोना सेन, हिंदी ग्रंथ अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा भी मौजूद थे।


