रायपुर

लिफ्ट गिरने से दो महिलाएं चोटिल, 7 वीं मंजिल से गिरी
26-Nov-2025 8:19 PM
लिफ्ट गिरने से दो महिलाएं चोटिल, 7 वीं मंजिल से गिरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 नवंबर। आरडीए के इंद्रप्रस्थ-2 सोसायटी की लिफ्ट गिरने से दो महिलाएं घायल हो गई। यह लिफ्ट डी ब्लॉक में गिरी है। जो 7 वीं मंजिल से नीचे आ रही थी। पहले तीन मंजिल को सही आई और उसके बाद धड़ाम से नीचे गिर गई। यह घटना 24 नवंबर की  है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने पूरी  कालोनी के रहवासियों में दहशत बनी हुई है।

घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि  लिफ्ट में दो महिलाएं ऊपर की ओर जा रही थीं।

जैसे ही बाहर निकलने उन्होंने लिफ्ट का पहला गेट खोला, लिफ्ट अचानक बेकाबू हो गई और तेजी से नीचे की ओर जाने लगी। और भूतल पर धड़ाम से गिर पड़ी। इससे सवार दोनों महिलाएं घायल हो गई।

वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय निवासियों में भय व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि लिफ्ट सही तरीके से संचालित नहीं होती या समय समय पर मेंटेनेंस नहीं किया जाता है तो इससे गंभीर हादसे हो सकते हैं। इस घटना की सूचना शिकायत के बाद भी आरडीए का कोई भी अफसर जायजा लेने नहीं पहुंचा।


अन्य पोस्ट