रायपुर

धान खरीदी ड्यूटी में लापरवाही, एक गिरफ्तार
16-Nov-2025 8:48 PM
धान खरीदी ड्यूटी में लापरवाही, एक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 नवंबर। प्रदेश में पखवाड़ेभर से सहकारी समिति के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है इस बीच कल से प्रशासन ने सभी संभागों में धान खरीदी भी शुरू करने के निर्देश दिए है। इस बीच कर्मचारियों के आक्रोस से प्रभावित हुआ है। इस बीच कृषि विभाग ने जिले के चार कर्मचारियों के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि इन कर्मचारियों ने कलेक्टर द्वारा लगाई गई धान खरीदी ड्यूटी में न केवल जानबूझकर अनुपस्थित रहकर लापरवाही की, बल्कि अन्य कर्मचारियों को भी ड्यूटी में उपस्थित होने से रोका।

विभाग ने कहा है कि कर्मचारियों का यह कृत्य छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण एवं विच्छिन्नता निवारण अधिनियम, 1979  के उल्लंघन के अंतर्गत आता है। इस बीच जिले के पोषण धुरंधर, रामकुमार वर्मा, कौशल वर्मा , बृजमोहन देवांगन पर एस्मा लगाया है। पुलिस ने बृजमोहन देवांगन को गिरफ्तार किया। जिसके बाद कर्मचारियों ने धरसीवां थाने का घेराव भी किया।

विभाग की शिकायत के अनुसार राज्य शासन द्वारा 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी अवधि के लिए कृषि एवं संबंधित विभागों के सभी कर्मचारियों पर श्वस्रू्र लागू किया गया है। कलेक्टर रायपुर द्वारा कृषि विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को धान खरीदी केंद्रों में ड्यूटी के लिए नियुक्त किया गया था। उप संचालक के अनुसार निम्नलिखित कर्मचारी जानबूझकर ड्यूटी में उपस्थित नहीं हुए और अन्य अधिकारियों को भी कार्य पर जाने से रोका। इस पर कार्रवाई करते हुए चार कर्मी

 राजू कुमार दास, निवासी ग्राम कोसरंगी आरंग, ओमप्रकाश महले निवासी ग्राम आमनेर, पोस्ट चंडी अभनपुर, विजय कुमार गुप्ता निवासी ग्राम बालसमुंद, जिला रायगढ़, सुवेश आनंद पता ए-07 न्यू पुरैना, रायपुर

उप संचालक ने थाना पुरानी बस्ती में आवेदन प्रस्तुत कर कहा है कि कर्मचारियों का यह जानबूझकर किया गया आचरण धान खरीदी जैसे अत्यावश्यक सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करता है। शिकायत में संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह आवेदन कलेक्टर रायपुर के निर्देश पर प्रस्तुत किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट