रायपुर

एसआईआर पर कांग्रेस-भाजपा की समितियां
07-Nov-2025 7:24 PM
एसआईआर पर कांग्रेस-भाजपा की समितियां

मोहन मरकाम कांग्रेस के संयोजक

रायपुर, 7 नवंबर। प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए  कांग्रेस कमेटी ने एक समिति का गठन किया है। इस समिति में 14 सदस्य हैं। मोहन मरकाम समिति के संयोजक हैं और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू तथा पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे सह-संयोजक हैं। गहन पुनरीक्षण का काम 4 दिसंबर तक चलेगा।

समिति के अन्य सदस्यों में शफी अहमद (सरगुजा), उमेश पटेल (रायगढ़),  राघवेन्द्र  सिंह (जांजगीर-चांपा) जयसिंह अग्रवाल (कोरबा), देवेंद्र यादव (बिलासपुर),  मोहम्मद अकबर (रायनांदगांव),   राजेंद्र साहू (दुर्ग),  शैलेश नितिन त्रिवेदी (रायपुर),  श्रीमती तरिणी चंद्राकर (महासमुंद), रेखचंद जैन (बस्तर)  बीरेश ठाकुर (कांकेर) हैं। यह समिति छत्तीसगढ़ में संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की निगरानी और समन्वय करेगी। यह जानकारी सचिन पायलट (विधायक), सदस्य और छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव द्वारा दी गई है।

भाजपा ने अजय को बनाया  

इधर भाजपा ने  विधायक व एसआईआर अभियान के संचालन , निगरानी के लिए वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। उनके अधीन पांच संभागीय संयोजक नियुक्त कर और राज्य कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। अजय चन्द्राकर ने  कहा कि अगले 100 दिन  हमारी प्रशिक्षित टोली पूरे प्रदेश में अभियान का संचालन करेगी।

 संभागवार प्रभारी व संयोजकों में  सम्भाग प्रभारी - रायपुर - अखिलेश सोनी, दुर्ग - अजय चन्द्राकर, सरगुजा - डॉ. विजय शंकर मिश्रा, बस्तर -सौरभ सिंह, बिलासपुर - शिवरतन शर्मा व  कार्यालय संचालक मोहन पवार। राज्य  कंट्रोल रूम में वैभव वैष्णव, आलोक मेढ़ी, मनीष श्रीवास्तव, वात्सल्य मूर्ति, यजुवेंद्र सिंह को कंट्रोल रूम संभाग प्रभारी बनाया गया है। कार्यालय सहायता हेतु मुकेश तिवारी, अंकित द्विवेदी को शामिल किया गया है।


अन्य पोस्ट