रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 नवंबर। महिला क्रिकेट विश्व कप विजयी भारतीय टीम की फिजियो और फिटनेस एक्सपर्ट जी.आकांक्षा सत्यवंशी आज रायपुर पहुंच रही हैं। विमान सेवाओं की देरी की वजह से वह सुबह के बजाय शाम को पहुंची।आकांक्षा का एयरपोर्ट से सड्डू स्थित पिता के घर तक रोड शो में शामिल हुई। पहले वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में दर्शन किया। फिर तेलीबांधा जलाशय के पास खेल प्रेमी स्वागत किया। इसके बाद आंध्र एसोसिएशन ने बालाजी स्कूल में अभिनंदन किया। आकांक्षा रात अपने ससुराल गुढिय़ारी जाएंगी। विहिप बजरंग दल गुढिय़ारी प्रखंड द्वारा रात्रि 8 बजे भारत माता चौक में स्वागत स्वागत किया जाएगा। आकांक्षा के साथ पति निखिलेश राव भी होंगे। आकांक्षा 14 को वापस लौटेंगी। इस दौरान कल परसों में सीएम विष्णु देव साय से मुलाकात कर राज्य सरकार द्वारा घोषित 10 लाख की सम्मान राशि लेंगी।


