रायपुर
रायपुर, 29 अक्टूबर। ट्रेनों में यात्रियों से जबरन पैसा मांगने और यात्रा के दौरान परेशान करने वाले दो किन्नरों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जरीना जान 24 वर्ष निवासी गोविंद नगर बिलासपुर और संतोषी साहू के खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई किया गया।
जानकारी के मुताबिक 29 अक्टूबर 2025 को ट्रेन 07052 रक्सौल तिरूपति स्पेसल के जनरल कोच में किन्नरो के द्वारा पैसा मांगने और यात्रियों से दुर्व्यवहार की शिकायत के बाद रेलवे पुलिस ने द्वारा हमराह स्टाफ ने ट्रेन को चेक किया। जहंा जरीना जान, संतोषी साहू किन्नर मिली जिनसे पुछताछ करने पर यात्रियों से पैसा मांगना स्वीकार किया। इस बारे में यात्रियों ने बताया कि किन्नर जरीना और संतोषी दोनों ट्रेन के कोच में घूम-घूम कर जबरन लोगों से पैसा मांग रही थी। और मना करने पर उनके साथ दूरव्यहार किया गया। यात्रियों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों किन्नरों को थाना लाकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।


