रायपुर

चक्रवात आ रहा, परसों बस्तर में भारी बारिश संभव
26-Oct-2025 7:56 PM
चक्रवात आ रहा, परसों बस्तर में भारी बारिश संभव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 अक्टूबर। एक अवदाब दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के पास स्थित है। इसके इसके उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए और अधिक प्रबल होकर गहरा अवदाब के रूप में 26 अक्टूबर को और चक्रवात के रूप में 27 अक्टूबर के सुबह परिवर्तित होने की संभावना है। इसके चलते छठ पूजा पर  सूर्य को बादलों और बारिश से घिरे रहने की प्रबल संभावना है।

 इस चक्रवात के उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढऩे के तत्पश्चात इसकी दिशा उत्तर उत्तर पश्चिम होने की सम्भावना है । यह और अधिक प्रबल होकर प्रबल चक्रवात के रूप में 28 अक्टूबर को परिवर्तित होने की संभावना है। इस दौरान बस्तर संभाग के बड़े इलाके में भारी बारिश संभव है। इधर राजधानी, और आसपास रविवार को सुबह से ही बादल-बदली का मौसम रहा है। वहीं देर रात शहर के कई इलाकों में खंड वर्षा भी हुई। इसके प्रभाव से प्रदेश में लगातार नमी आ रहा है।

प्रदेश में अगले तीन दिनों तक लगभग सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। उसके बाद प्रदेश के दक्षिणी भाग में वर्षा, लगातार 31 अक्टूबर तक जारी रहने की संभावना है। इस अवधि में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।


अन्य पोस्ट