रायपुर
रायपुर, 17 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत श्रमिकों को दीवाली से पूर्व 16 करोड़ रूपए सहायता राशि उनके बैंक खातों में डीबीटी के जरिए अंतरित कर दी गई है। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में मंडल के अध्यक्ष डॉ रामप्रताप सिंह द्वारा डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के खातें में अंतरित की गई। श्रम कल्याण मंडल द्वारा संचालित 18 योजनाओं के अंतर्गत 64,195 हितग्राहियों को 15 करोड़ 99 लाख 14 हजार 559 रूपए की राशि प्रदान की गई है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के संचिव गिरीश राम डेके ने बताया कि दीदी-ई रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत 11 हितग्राहियों को 11 लाख रूपए, निर्माण श्रमिकों के बच्चे हेतु गणवेश एवं पुस्तक कॉपी सहायता योजना के अंतर्गत 34 हजार 604 श्रमिकों को 4 करोड़ 45 लाख 30 हजार रूपए शामिल हैं।


