रायपुर
मंत्री खुशवंत ने निज सहायक को हटाया
16-Oct-2025 9:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अक्टूबर। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत ने ढाई महीने बाद ही अपने एक निज सहायक को मूल विभाग वापस लौटा दिया है।
खाद्य शाखा मुंगेली कलेक्टोरेट में सहायक प्रोग्रामर सबेरा शर्मा को मंत्री के निजी स्थापना से भारमुक्त कर दिया गया है। शर्मा की जगह, बलौदा बाजार कलेक्टोरेट में आर?आई रामजी वर्मा को निज सहायक पदस्थ किया गया है। वहीं विधानसभा के मुख्य मार्शल सुशांत राय, खुशवंत के ओएसडी होंगे।
इसी तरह से स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निजी स्थापना में भी बदलाव हुआ है। उप संचालक कृषि दुर्ग में ग्रेड 3 लिपिक दुर्गेश सिंहा को यादव के निजी स्थापना में ग्रेड 2 के विरुद्ध पदस्थ किया गया है। दोनों ने 20 अगस्त को मंत्री बनाए गए थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


