रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 अक्टूबर। बीच सडक़ ट्रैफिक जाम कर बर्थडे मना रहे नौ लडक़ों को पंडरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके ख़िलाफ़ धारा-285,126(2),3(5) बी.एन.एस. का मामला दर्ज किया है।
10-11 अक्टूबर की दरम्यानी रात 12:15 बजे से 1 बजे के मध्य एकता चौक दलदलसिवनी के पास संजय साहू एवं उसके 6-7 साथियों ने यह हुड़दंग किया।बीच सडक पर स्कार्पियो सी.जी. 10 ए.आर.-3300 को खडी कर रास्ता रोककर जोरो से आतिशबाजी कर बोनट पर केक काट रहे थे। रास्ता रोकने के कारण रोड जाम हो गया था जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही थी । जन शिकायत पर अपराध कायम कर 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही पृथक से की गई है।
गिरफ्तारी आरोपी- योगराज साहू पिता राजेश कुमार साहू 23 सोंड्रा निक्को सांकरा थाना धरसींवा । भूनेश्वर उर्फ संजय साहू पिता पुरण लाल साहू 23 एकता चौक के पास दलदल सिवनी। खिलेश निर्मलकर पिता भगवती निर्मलकर 23 दलदल सिवनी एकता चौक। आशीष उर्फ कर्षन साहू पिता ईश्वर लाल साहू 22 अमन नगर मोवा। खिलेन्द्र कुमार चंद्राकर पिता द्वारिका प्रसाद चंद्राकर 20 दलदल सिवनी डी जी मोटर्स के पास विज्ञान केन्द्र पंडरी। निलेश कुमार साहू पिता हेमंत साहू 23 खैरखुट धरसींवा। डुपेंद्र साहू पिता किशन लाल साहू 23 सोंड्रा निक्को सांकरा धरसींवा। नवीन राव उर्फ मन्नू पिता लक्ष्मण राव 27 अमन नगर मोवा। पंकज ध्रुव पिता भरत राम 23 शिवाजी नगर द्वारिका विहार दलदल सिवनी।


