रायपुर
अनुकंपा नियुक्ति बंद-पीडि़त दिवाली के दीए में तेल नहीं आंसू बहाएंगे- झा
14-Oct-2025 7:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 अक्टूबर। कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने बताया है कि प्रदेश में विगत 2 वर्ष से दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति केवल इसलिए प्राप्त नहीं हो पा रहा है। क्योंकि तृतीय श्रेणी के पदों पर पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार की भांति 10 प्रतिशत से अधिक तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति न दिए जाने का निर्देश है पूरा देश प्रदेश धनतेरस दीपावली मना रहा है। तब दिवंगत शासकीय सेवक के परिजन लिपिक व पटवारी सहित अन्य तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति हेतु भटक रहे हैं। सरकार के मंत्री, विधान सभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री धरना स्थल पर अनुकंपा नियुक्ति कल्याण संघ के आंदोलन का समर्थन किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


