रायपुर
रायपुर, 13 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में संचालित आत्मानंद विद्यालय के लिए नोड़ल प्राचार्य के रूप में नियुक्ति किए जाएंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेशभर के डीईओ को पत्र लिखकर इनकी नियुक्ति के लिए डीपीआई ने डेडलाइन भी तय कर दी है।
पत्र में डीपीआई ने लिखा है, सेजेस विद्यालय के सक्रिय एवं कर्मठ प्राचार्य को नोड़ल प्राचार्य के रूप में नियुक्ति की जानी है। यह नियुक्ति 15 अक्टूबर तक करनी होगी। छत्तीसगढ़ में संचालित 751 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी, हिन्दी माध्यम विद्यालयों के अकादमिक कार्यों के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु आप अपने जिले के समस्त सेजेस विद्यालयों में से किसी एक सक्रिय एवं कर्मठ प्राचार्य को नोड़ल प्राचार्य के रूप में 15 अक्टूबर तक नियुक्ति करना सुनिश्चित करे।डीपीआई से साफ कहा है कि समस्त जिले निर्धारित समयावधि में नोड़ल प्राचार्य की नियुक्ति कर उनके नाम, संबंधित संस्था का नाम एवं मोबाइल नम्बर सहित उपलब्ध करना सुनिश्चित करे।


