रायपुर

राज्य व विद्युत मंडल कर्मियों में सरकार भेदभाव बंद करें- आप
10-Oct-2025 8:30 PM
राज्य व विद्युत मंडल कर्मियों में सरकार भेदभाव बंद करें- आप

रायपुर, 10 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय कर्मचारियों तथा विद्युत मंडल के कर्मचारियों के बीच में भेदभाव की नीति को सरकार तत्काल बंद करें। कर्मचारी नेता एवं आम आदमी पार्टी कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर दक्षिण के छाया विधायक विजय कुमार झा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में भूपेश बघेल सरकार ने 1 अप्रैल 2022 से पुरानी पेंशन योजना लागू को कर दी है। ऐसी स्थिति में विद्युत मंडल के कर्मचारियों का एक प्रमुख मांग पुरानी पेंशन योजना लागू करने की है, उसे राज्य सरकार तत्काल पूरा कर सकती है। क्योंकि राज्य सरकार के कर्मचारियों को जब पुरानी पेंशन योजना मिल रही है, तो विद्युत मंडल के कर्मचारियों को क्यों नहीं मिलना चाहिए। श्री झा ने विद्युत मंडल के कर्मचारियों के कल प्रांत व्यापी धरना प्रदर्शन एवं 22 मांगों का समर्थन करते हुए कहा है कि राज्य सरकार भविष्य में विद्युत मंडल के सभी संवर्ग के कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन के पूर्व चर्चा के माध्यम से उनकी मांगों को का शीघ्र निराकरण कर समाधान निकालना चाहिए। क्योंकि विद्युत मंडल के कर्मचारियों का आंदोलन से जनता को भी परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही नियमितीकरण की प्रमुख मांग के लिए अनेक बार धरना प्रदर्शन, विरोध करने पर प्रबंधन द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद भी नियमितीकरण न करना वादा खिलाफी का धोतक है। विभाग में पद रिक्त होने के बाद भी नियमितीकरण नहीं किया जा रहा हैं। श्री झा ने कहा है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद लगातार विद्युत मंडल कर्मियों और राज्य सरकार के कर्मचारियों में भेदभाव करती है।


अन्य पोस्ट