रायपुर

करवा चौथ, चंद्रोदय रात 8 के बाद
08-Oct-2025 8:32 PM
करवा चौथ, चंद्रोदय रात 8 के बाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 अक्टूबर। सुहागिन महिलाओं के सबसे पवित्र व्रतों में से एक करवा चौथ इस वर्ष 10 अक्टूबर (शुक्रवार) को रखा जाएगा। महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी आयु और वैवाहिक सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।  पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर की रात 10: 54 बजे से शुरू होकर 10 अक्टूबर की शाम 07:38 बजे तक रहेगी। चूंकि चतुर्थी तिथि 10 अक्टूबर की सुबह सूर्योदय के समय विद्यमान रहेगी, इसलिए करवा चौथ का व्रत इसी दिन रखा जाएगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त 10 अक्टूबर की शाम 05:57 से 07:11 बजे तक रहेगा। इस दौरान महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय जी की पूजा करती हैं। इसके बाद रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोला

जाता है। व्रत का समय सुबह 06:19 से रात 08:13 बजे तक रहेगा, जबकि चंद्रोदय का समय रात 08:13 बजे का रहेगा।


अन्य पोस्ट