रायपुर

धान खरीदी नवंबर से, 21 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदेगी सरकार - नेताम
06-Oct-2025 8:04 PM
धान खरीदी नवंबर से, 21 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदेगी सरकार - नेताम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही धान खरीदी की शुरुआत होने वाली है। कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने  कहा कि छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होगी। सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी करेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। इसके बाद धान खरीदी की शुरुआत करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू ने कहा भाजपा सरकार ने पहले डीएपी की सप्लाई रोककर धान उत्पादन प्रभावित किया, और अब खरीदी देर से शुरू कर कम धान खरीदना चाहती है। साहू ने कहा किसान का शतप्रतिशत धान खरीदा गया है। यह खरीदी एक नवंबर से की जानी चाहिए। कांग्रेस के संचार विभाग के प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कृषि मंत्री  कह रहे नवंबर में धान की खरीदी शुरू होगी कांग्रेस मांग करती है 1नवंबर से धान खरीदी शुरू हो ।

1नवंबर धान खरीदी के पहले सरकार सुनिश्चित करें कि सभी किसानों का पंजीयन हो और अधिक वर्षा से हुए नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिया जाय। 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से  3100खरीदी हो रु खरीदी हो तथा बढ़े समर्थन मूल्य को जोड़ के भुगतान किया जाय।


अन्य पोस्ट