रायपुर

बीरगांव निगम को नगर उत्थान योजना से 27, अधोसंरचना मद से 6 करोड़
05-Oct-2025 7:53 PM
बीरगांव निगम को नगर उत्थान योजना  से 27, अधोसंरचना मद से 6 करोड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 अक्टूबर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा बीरगांव नगर निगम में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर उत्थान योजना अंतर्गन 27  करोड़ रूपए एवं अधो  संरचना मद में 6 करोड़ रूपए की राशि की स्वीकृति  प्रदान की गई है। इससे हर वार्ड में सडक़,नाली,जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी। निगम आयुक्त  युगल किशोर उर्वशा के अनुसार सभी 40 वार्ड में कांक्रीटीकरण, सी सी रोड, नाली निर्माण, पेवर, उद्यान रखरखाव  आदि  कार्यों किए  जाएंगे। इनमें  बंधवा तालाब नाला तक सडक़ चौड़ीकरण, नाला निर्माण, शनिमंदिर के फि़ल्टर प्लांट  होते हुए कन्हेरा मोड़ तक बायपास सडक़ निर्माण जैसे कार्य किये जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने से आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियां तेज़ी से बढ़ेंगी । उन्होंने बताया कि  निर्माण कार्यों के लिए निविदा  प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा रही है एवं 6  माह के भीतर में सभी कार्य पूरे किए जाने की योजना है।


अन्य पोस्ट