रायपुर

कुकरा में युवक की लाश मिली
04-Oct-2025 7:09 PM
 कुकरा में युवक की लाश मिली

रायपुर, 4 अक्टूबर। मंदिरहसौद इलाके  के ग्राम कुकरा में एक व्यक्ति की  लाश मिली है। पुलिस को हत्या की आशंका  है। मृतक की पहचान सुरेश धीवर (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक के सिर पर चोट के गंभीर निशान है। मौके पर पुलिस के आलाधिकारी, फॉरेंसिक की टीम पहुंच गई है।  मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुरेश कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पी।लेकिन शनिवार सुबह सुरेश की लहूलुहान हालत में लाश मिली।  गांव वाले शव को देखकर दंग रह गए। घटना के बाद से गांव का ही संदिग्ध फरार है।फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।


अन्य पोस्ट