रायपुर

सरकार-भगवान किसान विरोधी -आप
03-Oct-2025 7:26 PM
सरकार-भगवान किसान विरोधी -आप

रायपुर, 3 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों के धान क्रय करने हेतु बनाए गए एकीकृत किसान पोर्टल में डाटा एंट्री न होने से किसान परेशान है। इसके पूर्व भुईया व गत वर्ष धान क्रय करने के लिए बनाए गए पोर्टल में भी किसान परेशान रहे हैं। आम आदमी पार्टी कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा है कि सरकार सर्वप्रथम यूरिया खाद समय पर प्रदान न कर धान के उत्पादन को प्रभावित किया। अब भगवान भी लगातार वर्षा कर धान फसल को नष्ट कर रहे हैं। इससे किसानों के धान उत्पादन पर इस वर्ष व्यापक विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। दूसरी ओर धान क्रय करने के लिए किसान एग्री पोर्टल में डाटा दर्ज न होने से किसान परेशान है। कुल मिलाकर राज्य सरकार किसानों के धान को किए गए वादे के अनुरूप 3100 प्रति क्विंटल क्रय करने में आर्थिक समस्या उत्पन्न होने को ध्यान में रखते हुए किसान धान खरीदी को जड़ से ही प्रभावित कर दिया है। इस स्थिति में स्पष्ट है कि इस वर्ष धान का उत्पादन बहुत कम होगा। बुजुर्गों ने कहा है एक माह में दो ग्रहण होने से अकाल पड़ता है। इस समय तो एक माह नहीं बल्कि 15 दिन में ही दो ग्रहण पड़ गए। अमावस्या एवं पूर्णिमा को चंद्र एवं सूर्य ग्रहण हुआ है। इसका भी प्राकृतिक प्रभाव लगातार वर्षा से दिखाई दे रहा है। श्री झा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रतिवर्ष दिपावली के बाद 1 नवंबर राज्योत्सव से धान खरीदी प्रारंभ हो जाता है, इसके पूर्व किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जावे अन्यथा किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य होगें।  आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ संदीप पाठक,सह प्रभारी मुकेश अहलावत, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू एवं प्रमुख प्रवक्ता प्रदेश महासचिव सूरज उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल आदि नेताओं किसान विरोधी नीतियों को बंद कर तत्काल किसानों के हित में निर्णय लेने की मांग मुख्यमंत्री से की है।


अन्य पोस्ट