रायपुर
राज्यपाल और सीएम होंगे मुख्य अतिथि
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अक्टूबर। राजधानी के डब्ल्यूआरएस मैदान में कल 02 अक्तूबर को श्रीराम विजयादशमी उत्सव मनाया जायेगा। इस अवसर पर भरतनाट्यम रामलीला, रावण दहन आतिशबाजी का आयोजन होगा। कार्यक्रम के संयोजक और रविधायक पुरंदर मिश्रा ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आयोजन दोपहर 4 बजे से प्रारम्भ होगा। इस बार 101 फीट का विशालकाय रावण एवं 81-81 फीट के कुम्भकरण और मेघनाथ का पुतला दहन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमन डेका मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। इनके साथ ही समस्त मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, सभापति सहित समस्त गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
मिश्रा ने बताया कि पश्चिम बंगाल से आ रही टीम लगभग एक घंटे तक भव्य आतिशबाजी ,सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। विजयादशमी उत्सव की तैयारियों में जुटे समाजिक कार्यकर्ता जी. स्वामी और उनकी टीम इस बार भी विशाल एवं भव्य रूप से आयोजन के लिए जुटी हुई है।तैयारी लगभग अंतिम चरण में है। विगत 54 सालों से डब्ल्यू आर एस कॉलोनी दशहरा मैदान में सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति एवं नेशनल क्लब डब्ल्यू आर एस कॉलोनी के सयुक्त तत्वाधान में विजयादशमी उत्सव मनाया जाता है।
पॉलिथिन रूपी रावण का भी दहन
रायपुर, 1 अक्टूबर। ग्रीन आर्मी संस्थान ब्राह्मण पारा ज़ोन पॉलिथिन रूपी रावण का दहन करेगा। कल सुबह 8 .30 बजे सर्व प्रथम मां दुर्गा की आरती शस्त्र पूजन किया जायेगा। फिर एक जन जागरण रैली निकाली जायेगी ।कंकाली माता के एतिहासिक शस्त्रागार की विषेश पूजा की जायेगी । जो साल में केवल और केवल एक ही दिन दशहरा को ही खुलता हैं ।उसके बाद आजाद चौक में पॉलिथिन रूपी रावण का दहन किया जायेगा।विगत पांच सालों से प्रत्येक वर्ष यह कार्यकर्म होते आया हैं। इस दिन आर्मी शीतला बाजार पॉलिथिन मुक्त बाज़ार बनाने का संकल्प लेगा।


