रायपुर

प्रदेश में गौवंश संकट गहराया कांग्रेस ने पूछा जिम्मेदार कौन?
01-Oct-2025 6:42 PM
प्रदेश में गौवंश संकट गहराया कांग्रेस ने पूछा जिम्मेदार कौन?

रायपुर, 1 अक्टूबर। प्रदेश में गौवंश की तस्करी एवं मौत को लेकर कांग्रेस  जांच कमेटी के सदस्यों ने अपनी जांच रिपोर्ट के पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उधो राम वर्मा ने भाजपा सरकार की नाकामी को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में गायों की तस्करी बढ़ गई है, और गोवंश सडक़ों पर भूख-प्यास से मरने को मजबूर हैं। कांग्रेस सरकार के समय संचालित गौठान योजना और गोबर खरीदी योजना को बंद कर दिया गया। जिसका परिणाम  गायें खुलेआम सडक़ों पर भटक रही हैं, भूख-प्यास से मर रही हैं और तस्करी कर यूपी-महाराष्ट्र के स्लाटर हाउस तक भेजी जा रही हैं। यह सरकार किसानों और पशुधन दोनों से विश्वासघात कर रही है। पूर्व विधायक  उपाध्याय ने कहा की  आज गांवों और शहरों में मवेशियों की संख्या 40 फीसदी तक कम हो गई है और तस्करी बढ़ गई है।पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने कहा कि सरकार केवल जुमलेबाजी करती है लेकिन असलियत यह है कि गायों की हत्या और तस्करी को भाजपा संरक्षण दे रही है। ग्रामीण अध्यक्ष उधो राम वर्मा ने कहा की गांव-गांव में गौठान बंद होने से किसान भी परेशान हैं। चारा और पानी की व्यवस्था न होने से गायें दम तोड़ रही हैं।


अन्य पोस्ट