रायपुर

आज रात भर माताजी का निशा पूजा
29-Sep-2025 9:03 PM
आज रात भर माताजी का निशा पूजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 सितंबर। पुरानी बस्ती स्थित नगर देवी श्री राजराजेश्वरी महामाया माता मंदिर में आज रात्रि निशा पूजा के रूप में संपूर्ण रात्रि माताजी का प्रात: आकर्षक श्रृंगार आदि संपन्न होगा। मंदिर समिति के व्यवस्थापक पं विजय कुमार झा ने बताया है कि आज 101 किलो दूध, 51 किलो दही, 10 किलो शक्कर, 1 किलो शहद, 1 किलो शुद्ध दी अन्य सामग्रियों से दुर्गा सप्तशती के 13 अध्याय के मंत्रोच्चार के साथ रात भर स्नान निशा पूजा संपन्न होकर प्रात: 5 बजे माताजी का मनमोहक आकर्षक श्रंगार श के बाद प्रात: आरती पश्चात दर्शन के लिए पट खुलेंगे। कल मंगलवार को संध्या हवन, महा आरती, ज्योति कलश का गुप्त रूप से विसर्जन होगा। मंदिर समिति का अध्यक्ष व्यास नारायण तिवारी, सचिव दुर्गा प्रसाद पाठक, वरिष्ठ सदस्य शेखर दुबे, उपेंद्र शुक्ला, विजय शंकर अग्रवाल, सत्य नारायण अग्रवाल, शिबू शुक्ला,सहित आचार्य श्री लालजी त्रिपाठी, सहायक आचार्य पं संदीप त्रिपाठी, पुजारी श्रीकांत पांडे, लक्ष्मीकांत पांडे, मनोज शुक्ला सहित समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता निशा पूजा की रात भर संपादित कराएंगे।


अन्य पोस्ट