रायपुर

समोदा गोठान की अव्यवस्था देखी कांग्रेस दल ने
27-Sep-2025 6:50 PM
समोदा गोठान की अव्यवस्था देखी कांग्रेस दल ने

रायपुर, 27 सितंबर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का जांच दल आरंग विधानसभा के समोदा ग्राम गोठान में पहुंचे। जहां लगभग 17,18 गोवंश की हत्या की सूचना दी। दल ने देखा वहां मृत गोवंश को चील, कौवे नोच रहे हैं। लगभग गोठान की स्थिति अस्त व्यस्त है। और गोठान की शेड में 50 गाय रखने की व्यवस्था थी। और  अभी लगभग 250 से 300 गाय रखा जा रहा है। गोठान जाच समिति पहुंचने के बाद बहुत सारी अनियमिताएं देखी गई समिति के संयोजक विकास उपाध्याय समिति के सदस्य,छाया वर्मा, कन्हैया अग्रवाल, प्रमोद दुबे, उधव राम वर्मा, कोमल साहू, जांच रिपोर्ट बनाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी को सौपेंगे


अन्य पोस्ट