रायपुर

डीडी नगर के सूने मकान से नगदी सामान पार
26-Sep-2025 7:34 PM
डीडी नगर के सूने मकान से नगदी सामान पार

रायपुर, 26 सितम्बर। डीडी नगर इलाके में एक म्यूजिक टीचर के सूने मकान में कल दोपहर- शाम चोरी हो गई। अज्ञात चोर मकान के गेट का ताला तोडकर वहां से 8 हजार नगदी, मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर ले गया। पुलिस के मुताबिक लेखाश्री नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इंद्रप्रस्थ फेस 2में रहती है। और म्यूजिक टीचर है। 25.09.2025 को शाम 6 बजे वह घर में ताला लगाकर महादेवघाट म्युजिक की क्लास लेने गई थी, रात 9.30 बजे वापस घर आई। घर आकर उससने देखा की मेन गेट में लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरे और आलमारी भी खुले थे।

उसमें रखा नगदी 8 हजार रूपए और गुल्लक नहीं थे। घर में सामान बिखरा पड़ा था। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। आसपास पूछताछ करने पर भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं हुई।  शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 305, 331 का अपराध दर्ज किया है। पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है।


अन्य पोस्ट