रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 सितंबर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109 वीं जयंती पर तेलीबांधा रिंग रोड चौक स्थित प्रतिमा के समक्ष निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, ग्रामीण मोतीलाल साहू रायप उत्त्तर पुरदर मिश्रा, नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबडा, निगम के संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, सच्चिदानंद उपासने, शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, गणगान्यजनों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सभी ने एक साथ सामूहिक स्वच्छता की शपथ और श्रमदान में सडक मार्ग की सफाई की।
स्वच्छता ही सेवा अभियान
पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर गुरुवार को उनके प्रतिमा स्थल पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे सभापति सूर्यकान्त राठौड़, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, पार्षद श्रीमती प्रभा मनोज विश्वकर्मा ने श्रद्धाजलि अर्पित की।
जवाहर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने तात्यापारा वार्ड स्थित श्री दुलार धर्म शाला बढ़ई पारा मुख्य मार्ग पर पंडित दीनदयाल के छायाचित्र पर के समक्ष माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विशेष रूप से लौह शिल्पकला बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पार्षद अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा अवतार सिंह बागल,पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश पांडे, जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल असगर अली,मनोज विश्वकर्मा रमेश शर्मा,गीता रेड्डी,रिखी राम श्रीवास,कान्हा सिंह ठाकुर,सूरज शर्मा,शंकर शर्मा,नीलू तलमेल,दिनेश अग्रवाल,संतोष निहाल,राहुल विश्वकर्मा,पूनम सोनी,प्रियंका साहू,सरोज गुरुगोसाई,विजय सोनी,दीप लक्ष्मी साहू,कुशल गेडेकर,मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन के उपस्थित थे।


