रायपुर

यूथ कांग्रेस संगठन में अभी नहीं होंगे चुनाव
25-Sep-2025 6:43 PM
यूथ कांग्रेस संगठन में अभी नहीं होंगे चुनाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 सितंबर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव अमित पठानिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस का संगठन निरंतर सक्रिय और सशक्त भूमिका में है। लेकिन बदलते हालात में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है, जिसके लिए कई अहम बदलाव किए जाएंगे। लेकिन संगठन में अभी चुनाव नहीं होंगे।  उन्होंने बताया  जिला एवं ब्लॉक स्तर की बैठकों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।  संगठनात्मक बदलाव और नई नियुक्तियाँ- सक्रिय न रहने वाले पदाधिकारियों को पदमुक्त किया जाएगा, वहीं नए साथियों को शामिल किया जाएगा। अजा जजा, और ओबीसी वर्ग और चुनाव जीतने वाले साथियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

 वोट चोरी का खुलासा बूथ स्तर की जांच में गड़बडिय़ों का खुलासा हुआ है। भाजपा के कारनामों को जनता के सामने रखा जाएगा।


अन्य पोस्ट