रायपुर
ननकी राम जैसे वरिष्ठों की भाजपा में क्या हालत है - बघेल
23-Sep-2025 7:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 सितंबर। कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग के साथ पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखे पत्र को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कांग्रेस के बारे में बड़ी टिप्पणी करते हैं, अब (देखिए) भाजपा में वरिष्ठ नेता की क्या स्थिति है? हमने पहले भी देखा है, राज्यपाल और कलेक्टर बैठे हुए थे, और ननकी राम कंवर खड़े हुए थे। देखना होगा कि ननकीराम कंवर के अल्टीमेटम पर क्या बयान देते हैं। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ननकीराम के इस पत्र से बीजेपी की अंतरकलह उजागर होती है। इस मुद्दे पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि ननकीराम पार्टी के बहुत सीनियर नेता हैं। पार्टी उनका सम्मान करती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


