रायपुर

ईश्वर एक इसके नाम अनेक - संत रमाकांत
23-Sep-2025 7:22 PM
ईश्वर एक इसके नाम अनेक - संत रमाकांत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 सितंबर। गुढिय़ारी स्थित मारुति मंगलम भवन पर रविवार को संत निरंकारी मिशन की ब्रांच रायपुर द्वारा इंग्लिश भाषा का क्षेत्रीय समागम आयोजित किया गया। इसमे उत्तर प्रदेश से आए संत श्री रमाकांत ने निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि भाषा एक माध्यम है जैसे पानी को वॉटर कहे तो उसके गुण मे कोई परिवर्तन नहीं होता इसी प्रकार ईश्वर को खुदा कहें, गॉड कहें , या निरंकार या फिर किसी अन्य नाम से पुकारें वो परम सत्ता तो एक ही है जो इसे जान लेता है वो फिर भाषा बोली के झगड़ों मे नहीं आता । वो फिर सभी मे ईश्वर का रूप देखकर जीवन जीता है।    

 कार्यक्रम में  इंग्लिशमें  भक्ति रचनाएँ पढ़ी गई।नृत्य नाटिकाएँ की गई, लघु नाटक और हरदेव बाणी और अवतार बाणी का सहारा लेकर मानवता का संदेश देने का सफल प्रयास भक्तों के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम मे तिल्दा, भाटापारा, राजिम बलोदाबाज़ार ,धमतरी, कौशलपुर आदि स्थानो के भक्तों ने अपनी भागीदारी निभाई।सेवादल के भाइयों एवं बहनों ने इस कार्यक्रम को अंजाम दिया।  ज़ोनल इंचार्ज  गुरबक्श सिंह कालरा ने मुख्य वक्ता  रमाकांत का स्वागतऔर आभार प्रगट किया।


अन्य पोस्ट